फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of bike driver aboard ADO vehicle

एडीओ के वाहन से घायल बाइक सवार की मौत

Sat, 29 Dec 2018 11:52 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 29 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Death of bike driver aboard ADO vehicle
हाईवे में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह विकासखंड में तैनात एडीओ पंचायत की कार से बाइक सवार दो युवक टकराकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें कानपुर ले जाते एक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।   
विज्ञापन


 एडीओ पंचायत चंद्रकुमार सिंह विकासखंड कार्यालय आ रहे थे। उनकी गाड़ी चालक चला रहा था। बताया कि जैसे ही उनकी कार मकरांव तालाब के पास पहुंची तभी गांव के अंदर के एक रास्ते से बाइक सवार लोहारी गांव निवासी बिंदा (27) पुत्र लक्ष्मण व उसका एक संबंधी अमरोहा निवासी विकास (28) पुत्र शोभरन अचानक सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत की कार से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इनमें बिंदा के सिर पर अधिक चोटें होने पर वह बेहोश हो गया। घटना की  जानकारी होते ही विकासखंड के पंचायत अधिकारी व अन्य कर्मी तथा वीडियो भी अस्पताल पहुंचे। बाद में कोतवाल पुलिस बल के साथ भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल से बिंदा व विकास को कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में बिंदा की मौत हो गई। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed