फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Couple and five injured in road accidents

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल

Sun, 12 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Couple and five injured in road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पहले हादसे में कोतवाली के कुछेछा गांव के निकट हाइवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कर घायल कर दिया। कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी दयाशंकर (35)  पुत्र रामआसरे अपनी पत्नी रामजानकी (30) के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे सुमेरपुर के बिरखेरा गांव से लौट रहा था।

कुछेछा के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, इंटेलीजेंस ब्यूरो विभाग के सुशील बाइक पर शनिवार की देर शाम यमुना पुल की ओर जा रहे थे। तभी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास मारुति कार को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकरा गए। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


राठ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। ग्राम धमना निवासी छक्की (32) पुत्र बीरपाल बाइक से अपने गांव जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में सामने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में उसकी बाइक असंतुलित होकर घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कसबे के ही खुशीपुरा मुहल्ला निवासी रोहित (17) पुत्र रामप्रसाद, मुस्करा निवासी सोनू पुत्र राजबहादुर तथा महोबा जनपद के ग्राम सूपा निवासी दिलीप कुमार (22) पुत्र शिवराम मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed