फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Commotion by farmers , police distribute urea

किसानों ने किया हंगामा, पुलिस ने बंटवाई यूरिया खाद

Fri, 19 Dec 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Commotion by farmers , police distribute urea

राठ में बारिश से हुई खेतों की सिंचाई के बाद किसान अब एक -एक बोरी यूरिया

विज्ञापन
खाद के लिए भटक रहा है। लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। सरकारी समितियों में खाद का टोटा होने से प्राइवेट दुकानदारों की चांदी है।

गुरुवार को अंबेडकर चौराहे के पास एक खाद की दुकान पर खाद बेचे जाने की खबर से सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। खाद के लिए किसानों ने हंगामा किया तो कोतवाली पुलिस पहुंची और अपनी देखरेख में खाद बंटवाई।

गौरतलब है कि खेतों में गेहूं की फसल के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता आ पडी है। बीते पांच दिनों पहले हुई बारिश से किसानों के खेत पानी से भर गए थे। अब उन्हें यूरिया खाद की जरूरत है।

किसान खाद के लिए भटक रहा है। गुरुवार को अंबेडकर चौराहे के पास अजय ट्रेडर्स में खाद वितरण को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। सैकड़ों किसान होने से  चौराहे पर जाम लग गया।

किसान यूरिया खाद पाने के लिए एक दूसरे को धक्का मुक्की करते रहे। बाद में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच किसानों की लाइन लगवाई और दुकानदार को प्रत्येक व्यक्ति को एक एक बोरी खाद देने के निर्देश दिए। वहीं कुछ किसानों ने दुकानदार के ऊपर मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाया।

किसानों ने बताया कि खाद की बोरी में 340 रुपये प्रिंट है जबकि दुकानदार 450 रुपये में खुलेआम खाद बेच रहा है। प्रशासन के अधिकारी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed