फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children Develop a aadhar card in 21 days

बच्चे 21 में बनवाएं आधार कार्ड

Tue, 11 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Children Develop a aadhar card in 21 days

बिना आधार कार्ड अब किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल

विज्ञापन
सकता। खासकर स्कूली बच्चों को बिना आधार नंबर के वजीफे की सुविधा भी नहीं मिलेगी। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्ड बनवाने के आदेश दिए हैं, लेकिन यहां अभी तक आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

जिले में एक लाख 13 हजार 647 परिषदीय बच्चों को आधार कार्ड देना है। इतने कम समय में यह काम पूरा हो पाना किसी भी दशा में संभव नहीं लग रहा है। क ौन-सी संस्था यह काम करेगी, इसका भी अब तक चयन नहीं हो सका है।

शासन ने परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों का स्कूलों में ही आधार कार्ड बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह काम 31 अगस्त तक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।

समय से पूरा होने में मात्र 21 दिन ही शेष बचे हैं और 1,13,647 बच्चों को आधार कार्ड बनाना है। इतने कम समय में यह काम पूरा हो पाना संभव नहीं है। ध्यान दे कि जिले में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है।

इससे विभाग की लापरवाही जगजाहिर हो रही है। अब तक संस्था तक तय नहीं किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्देश मिले हैं। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। अभी आधार कार्ड बनवानी वाली संस्था का चयन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed