{"_id":"d25292d02bf56a3dc554c08bca4a0466","slug":"chefs-will-take-into-account-the-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों के खाते में आएगा मानदेय ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोइयों के खाते में आएगा मानदेय
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयों का मानदेय अब सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। रसोइयों को
विज्ञापन
शिक्षक व प्रधान से मानदेय पाने के लिए उनकी जी हजूरी से निजात मिलेगी।
इसकी शुरूआत अगस्त माह से होगी। इस माह का मानदेय सितंबर में उनके खाते में
भेजा जाएगा। विभाग ने रसोइयों के खाते का नंबर फीड करने का कार्य शुरू कर
दिया है।
परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोइयों की है, जिन्हें मानदेय पर रखा गया है। प्रतिमाह उन्हें एक हजार रुपये दिए जाते हैं।
अभी तक उन्हें स्कूल के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान की संस्तुति के आधार पर मानदेय मिलता था। मानदेय वितरण में धांधली की अक्सर शिकायतें आती रहती थी। रसोइयों को मानदेय के लिए शिक्षक व प्रधान की जी हजूरी करनी पड़ती थी। अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
शासन के सचिव एचएल वर्मा ने रसोइयों को सीधे उनके खाते में मानदेय ट्रांसफर करने का फैसला किया है। कहा है कि रसोइया का संबंधित खाता उसी बैंक में खुलवाया जाए जिस बैंक में मध्याह्न भोजन निधि का खाता खुला हो।
इसके लिए संबंधित खाता धारक बैंक में लिखित देंगे रसोइया का मानदेय माह की प्रथम तारीख को ईसीएस के जरिए अंतरित कर दिया जाए। यदि अन्य किसी बैंक में रसोइया का खाता है तो एनआईएफटी के माध्यम से अंतरित किया जाए।
इसकी शुरूआत अगस्त माह के मानदेय से होगी। सितंबर मेें उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। शासन से निर्देश मिलते ही विभाग ने रसोइयों का बैंक एकाउंट नंबर फीड करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि रसोइयों के खाते में मानदेय भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। अगस्त माह का मानदेय सभी के बैंक एकाउंट में आएगा। वहीं जिन रसोइया का खाता बैंक में नहीं है उनके खाते खुलवाने के लिए टीचरों को निर्देश दिए गए हैं। माह जुलाई से कंवर्जन कास्ट की नई दरें लागू हों चुकी हैं।