फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chairman and traders are less tension

चेयरमैन और व्यापारियों में कम नहीं हो रही तनातनी

Fri, 02 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chairman and traders are less tension

नगर पंचायत कुरारा अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। व्यापारियों द्वारा अध्यक्ष को सपा से निकालने की मांग तो पूरी नहीं हुई। बल्कि सपा महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें सदस्य बना दिया गया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की है। गौरतलब हो कि बीते माह नगर पंचायत अध्यक्ष कुरारा माया बाल्मीकि पंचायत कक्ष में बैठी थी।
विज्ञापन


तभी दो सभासद व एक व्यापारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में सभासदो ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अभद्रता भी की। कुरारा पुलिस ने सभासदों व व्यापारियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुरारा व हमीरपुर के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और नगर पंचायत अध्यक्ष को पार्टी से निकाले जाने तक की मांग कर डाली थी।

गुरूवार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष द्वारा माया बाल्मीकि को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने पर यहां के व्यापारियों में उबाल है।

व्यापारियों ने शुक्रवार को सुभाष बाजार स्थित कार्यालय में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पास किया। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी  सहित अन्य ने कहा कि माया बाल्मीकि को प्रदेश महिला कार्यकारिणी में शामिल किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है।


बैठक में जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय अवस्थी सब्बल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र प्रकाश गुप्ता, महामंत्री राकेश कुमार साहू, फहीम खां, पंकज पालीवाल, अवधेश तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed