{"_id":"ddb326efc7c74827af46de4f0415cbd7","slug":"by-threatening-to-implicate-bogus-lawsuits-complaining-of-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर वसूली की शिकायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर वसूली की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
चिकासी थानाक्षेत्र के अमरपुरा गांव के कुछ ग्रामीणों ने गांव की एक महिला पर फर्जी मुकदमों में फंसाकर धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अमरपुरा गांव निवासी भगवती प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव की गोमती पत्नी स्व.बृजपाल अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए गांव के शरीफ लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर आए दिन रुपये वसूलती है।
विज्ञापन
उसका अराजकतत्वों से मेलजोल होने से गांव के लोग दहशत में रहते हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने उसके पुत्र दीपचंद्र को बलात्कार के फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की मांग करने लगी। रुपया नहीं देने पर उसने पुत्र के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रानी, ममता, केशकली, विनीता, संतोषी, मुन्नी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।