फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Burglars broke the lock of the shop goods made millions

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का सामान

Thu, 15 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Burglars broke the lock of the shop goods made millions
राठ में चोरी गए सामान को देखता दुकानदार अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मुख्य मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के नजदीक चोर मंगलवार रात एक दुकान का ताला तोड़ कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरे और हजारों की नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब दुकानदार ने दुकान का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। चोरों ने एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बे के  लुधियातपुरा मल्हौंवा रोड मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सैन पुत्र चंद्रभान सैन ने बताया कि वह राठ हमीरपुर मुख्य मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के नजदीक ऑनलाइन कंप्यूटर एवं फोटोग्राफी की दुकान किए हुए है। बताया कि रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान की शटर का ताला तोड़ उसमें रखा एक प्रिंटर, तीन डिजिटल कैमरे, वीडियो कैमरा, दो मोबाइल फोन, एक बूफर और गोलक में रखे करीब तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब दुकान पहुंच कर देखा तो ताला टूटा पड़ा था। दुकानदार ने बताया कि करीब दो लाख रुपया का सामान चोरी गया है। कोतवाल एचडी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed