{"_id":"587cfbb94f1c1bd103eff03b","slug":"bolero-fell-into-the-river-from-the-collision-of-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार यमुना में गिरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार यमुना में गिरे
Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
Link Copied
जिला मुख्यालय से लहुरीमऊ गांव लौटते समय यमुना पुल पर किसी बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार नीचे गिर गया। मौके पर पहुंची कानपुर देहात जिले के सजेती थाने की पुलिस ने शव ढुंढवाया। इस दौरान एक युवक का शव मिला। इस दौरान लहुरीमऊ के ग्रामीणों ने एक अन्य युवक के भी डूबने की आशंका जताते हुए हाईवे जाम कर किया। इस दौरान पथराव कर एक वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात तक हाईवे जाम रहा। कानपुर देहात के सजेती थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव निवासी युवक बाइक से हमीरपुर जिला मुख्यालय आए थे। लहुरीमऊ गांव निवासी धर्मराज (36) पुत्र रामयश सोमवार रात करीब आठ बजे गांव लौट रहा था। वह यमुना पुल के बीचों बीच पहुंचा था कि किसी अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुल की रैलिंग से उछलकर नदी में जा गिरा। उनकी बाइक चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पीके सिंह पहुंचे। इसके बाद दमकल के जवानों ने क्रेन मशीन के जरिए नदी में गिरे धर्मराज को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लहुरीमऊ गांव के ग्रामीणों ने यमुना पुल के उस पार हाईवे में जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक पर गांव का ही संजय नाम का दूसरा युवक भी था, जिसे ढूढने में पुलिस लापरवाही कर रही है। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने एक वैन पर पथराव कर दिया. इससे उसका शीशा टूट गया। हमीरपुर कोतवाली पुलिस ने पुल पर बैरिकेडिंग कर दी है और कानपुर देहात की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। समाचार लिखे जाने तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।