फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Blood donation Mahadan

रक्तदान महादान

Fri, 12 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 12 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Blood donation Mahadan

रामचरित मानस में कवि तुलसीदास ने लिखा है कि परहित सरस धरम नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधि माई। इसी चौपाई ने मानव धर्म को अपनाते हुए एक दूसरे की मदद करने की बात कही है। रक्तदान प्राणदान से कम नहीं है इसीलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा दान है।

विज्ञापन


मनुष्य जीवन में चारोधाम कर पुण्य लाभ प्राप्त करता है। उसी तरह एक स्वस्थ्य मनुष्य जीवन में रक्तदान कर उससे भी बड़ा पुण्य लाभ हासिल कर सकता है।

अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन कर रहा है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान करने के बाद मानव के शरीर में तेजी से रक्त का निर्माण शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में खान-पान की कमी व शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के चलते खून की कमी रहती है। इसका असर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है।

जिसके चलते प्रसव के दौरान महिलाओं को अक्सर खून  की जरूरत पड़ती है। इसी तरह दुर्घटनाओं व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ब्लड की जरूरत होती है। 18 से 60 आयु वर्ग के स्वस्थ्य मनुष्य रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान हमेशा लाइसेंस शुदा ब्लड बैंकों या उनके अस्पताल के रक्तदान शिविराें में तीन माह के अंतराल में किया जा सकता है।

18 से 60 वर्ष तक आयु का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति वर्ष में चार बार रक्त दे सकता है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इसके साथ ही रक्तदान के दौरान आप संक्रमण या रक्त से फैलने वाले रोग एचआईवी, हेपेटाइटिस तथा मलेरिया से ग्रस्त नही होंगे। इस पद्धति में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरण असंक्रमित होते हैं। रक्तदान से कोई कमजोरी नही आती है।

सीएमएस, सदर अस्पताल डा.डीके माहुर  ने कहा आपरेशन के दौरान ज्यादातर लोगाें को खून की जरूरत होती है और इस जरूरत को रक्तदाताओं के द्वारा दिए गए रक्तदान से पूरा किया जाता है।


इसलिए हर व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह इस महादान में अपना सहयोग अवश्य करें। क्योंकि कभी न कभी हर परिवार के व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ सकती है। रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है और इस पुनीत कार्य में शामिल होकर व्यक्ति महान बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed