फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies in accident, one injured

हादसाें में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 27 Jan 2019 11:37 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 27 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, one injured
फाइल फोटो
बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मझगवां के बरुआ गांव निवासी चतुर सिंह (23) पुत्र रामसहाय शुक्रवार को अपने साथी चंद्रशेखर के साथ बाइक से गोहांड गया था। रात करीब आठ बजे गांव लौटते समय किसी वाहन ने बाइक में को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चतुर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


चिकित्सक एमके वर्मा ने बताया युवक के सिर में गंभीर चोटें थी। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक चतुर के भाई शैलेंद्र ने बताया उसके भाई की एक माह पहले शादी हुई थी। वहीं मुस्करा निवासी गांधी (32) पुत्र श्यामलाल बाइक से गिरकर घायल हो गया। कस्बे के फरसौलियाना निवासी हैदर (20) पुत्र सलीम लोडर से गिरकर घायल हो गया है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed