{"_id":"f3e569d731eb4b7495d658e9ec068c03","slug":"be-aware-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल स्कूल जाने को किया जागरूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैली निकाल स्कूल जाने को किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान का शुक्रवार से आगाज हो गया। इसके तहत कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया। रैली में बच्चे हाथों में नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन
बीएसए डा.रामचंद्र के निर्देशन में कलेक्ट्रेट से स्कूली बच्चों के साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बच्चे स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल आदि जैसे जोशीले नारे लगाते चल रहे थे। सरस्वती शिशु मंदिर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर के स्काउट घोष व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुछेछा के बच्चे बैंडबाजों के उद्घोष के साथ आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
वहीं लोक कलाकारों द्वारा मुखौटा लगाकर लोगों को स्कूल चलों अभियान के प्रति जागरुक करे रहे थे। रैली में मुख्यालय के सभी प्राथमिक स्कूलों के अलावा अवतार मेहेरबाबा, अंबेडकर शांति निकेतन, पैराडाइज, ज्ञान भारती, कस्तूरबा गांधी आवासीय आदि विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान जिला समन्वयक प्रदीप कुमार तिवारी, रामगोपाल वर्मा, अकबर अली, दिलीप सिंह गौतम, अखिलेश शुक्ला, रावेंद्र सिंह, जीपी द्विवेदी, मोहम्मद अनवर, रजनीश खरे, आशा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन