{"_id":"152373021777b1d3937cf981fd050cde","slug":"auto-wheels-and-accessories-missing-from-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से आटो के पहिए व सामान गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से आटो के पहिए व सामान गायब
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किए गए वाहनों की बैट्रियां, टायर, स्टेपनी व अन्य सामान निकालने का यह मामला तब उजागर हुआ, जब एआरटीओ द्वारा सीज आटो के तीनों पहिए, बैट्री चोरी हो गईं। जब वाहन मालकिन न्यायालय का आदेश लेकर कोतवाली पहुंची तो उसके आटो का हाल देख होश उड़ गए। इस मामले में प्रभारी कोतवाली ने कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया।
विज्ञापन
कसबा निवासी मुनिया पत्नी छिद्दू ने अपना परिवार चलाने को एक आटो खरीदा है। 6 अक्तूबर 2014 को एआरटीओ ने वाहनों की धरपकड़ को अभियान चलाया तो अन्य वाहनों के अलावा उसका आटो भी सीजकर कोतवाली में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
मुनिया ने बताया कि उसने आटो का टैक्स 13140 रुपये जमाकर रिलीज आर्डर प्राप्त कर लिया। मंगलवार को वह वह परिजनों के साथ आटो लेने पहुंची तो आटो के तीनों पहिए, बैट्री, स्टपनी नदारद मिले। इतना ही नहीं कोतवाली परिसर में पुलिस की सुपुर्दगी में जितने आटो खड़े मिले, उनमें ज्यादातर के पहिए व बैट्री निकल चुकी है।
विज्ञापन
मुनिया ने जब कोर्ट का आदेश दिखाकर कोतवाली पुलिस को बताया कि इसमें पहिया नहीं है। तो एक पुलिस कर्मी ने जवाब दिया कि पहिया ले आओ और आटो ले जाओ। यह बात उसे रास नही आई और उसने लिखित तहरीर कोतवाली प्रभारी को दी।
उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि जहां भी उसके पहिए व सामान हो उसे मुहैया कराएं। अन्यथा वह न्यायालय
की शरण लेगी।