फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Auto reflex from tractor collision, death of teenager

ट्रैक्टर की टक्कर से आटो पलटा, किशोरी की मौत

Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
hamirpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय कोतवाली के राठ मार्ग पर बैठका स्थान के निकट भूसा भरे ट्रैक्टर ट्राली ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आटो के पलटने से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। सभी लोग पौथिया गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर आटो से देर रात वापस पाराओझी गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र रमेशचंद्र की ससुराल पौथिया गांव में है। शुक्रवार को उसके साले आनंद का तिलक समारोह था। जिसमें ज्ञानेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ आटो में बैठकर तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 12 बजे आटो से सभी वापस गांव लौट रहे थे। तभी कीरतपुर बैठका स्थान के पास सामने से आ रहे भूसे ले लदे ट्रैक्टर ने आपे में टक्कर मार दी। जिससे आपे में सवार दीपशिखा (15) पुत्री नरेशचंद्र, मीनाक्षी (18) पुत्री रमेशचंद्र, तुलसी (12) पुत्री वीर सिंह व चालक ज्ञानेंद्र (25) घायल हो गए। आटो के पीछे से बाइक से आ रहे चंदन, अभय, अक्षय व धीरेंद्र ने टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा किया। दुर्घटना को लेकर पौथिया गांव में ट्रैक्टर सवार लोगों ने इन लोगों के साथ मारपीट की। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दीप शिखा की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। कहा कि हादसे का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed