फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Aslha factory caught, arrested one, two runaways

असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो भागे

Mon, 30 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Aslha factory caught, arrested one, two runaways
राठ में अवैध असलहों के साथ आरोपी कासिम और कोतवाल सहित पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने एक अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में बने और आधे-अधूरे असलहे बरामद किए हैं।रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाल एके सिंह, एसआई पीएन
विज्ञापन


तिवारी, धनंजय यादव की टीम ने टूंका गांव के एक घर में छापा मारा। पुलिस को देख असलहा बना रहे लोग भागने लगे। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मौके से एक  आरोपी कासिम पुत्र नूरमुहम्मद निवासी बकरई थाना मझगवां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से एक नाली बंदूक बाराबोर, बिहार
विज्ञापन


निर्मित एक पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा तथा तीन अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान मसी उल्ला और निम्मी निवासी फरसौलियाना राठ भाग निकले। उन्होंने बताया कि यह आरोपी बिहार के मुंगेर से पिस्टल लाकर बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed