फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   arti first came in races won championships

आरती ने दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम आकर जीती चैंपियनशिप

Sun, 21 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
arti first came in races won championships

राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। दौड़ प्रतियोगिता में 1500, 400 व 200 मीटर में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा आरती चैंपियनशिप प्रदान की गई।

विज्ञापन


दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर प्राचार्य डा.राजकुमार ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने, परिश्रम करने की सलाह दी। दूसरे दिन 200 मी दौड़ में आरती प्रथम, खुशबू द्वितीय व प्रिया सिंह तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में अनीता प्रथम, मंतसा द्वितीय और विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आरती श्रीवास्तव प्रथम, अभिलाषा यादव द्वितीय व शशि यादव तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 मी दौड़ में आरती प्रथम, अनीता देवी द्वितीय व अंशू यादव तृतीय रहीं। 400 मी दौड़ में आरती प्रथम, निधि यादव द्वितीय व अंशू यादव ने तृतीय स्थान पाया। कबड्डी मैच में टीम बी विजयी रही। जिसकी कप्तान हिमांशी ओमर रही।


लेकिन जीत का पूरा दारोमदार आरती श्रीवास्तव पर रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य व मुख्य अतिथि कुलदीप निषाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

क्रीड़ा प्रभारी डा.अशोक बाबू व डा.अनिल ने अपनी कविता व शायरी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान डा.एसपी सिंह, डा.किरन वर्मा, डा.सुशील जोशी, डा.मृदुलता सोनकर, प्रतिमा चौहान, सुषमा कुशवाहा, ईश्वरीदीन, ज्ञानवती, दीपू सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य ने राजकीय महाविद्यालय के डा.अनिल, डा.योगेंद्र, विजय बहादुर, महेंद्र चौबे का आभार जताया। संचालन हिंदी विभाग के निरंजन कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed