{"_id":"57698f9f4f1c1bdf7db4845f","slug":"abusers-wife-set-ablaze-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने पत्नी को आग के हवाले किया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी ने पत्नी को आग के हवाले किया, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी और भाग निकला। शोरशराबा सुन चचिया ससुर ने आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिवांर थाना व कस्बा निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उसकी बहन गीता देवी (26) की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के विदोखर गांव निवासी आनंद मोहन सिंह के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। आरोप लगाया कि उसका जीजा आनंद मोहन शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
बहन के विरोध करने पर अक्सर मारपीट करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जीजा ने उसकी बहन को मारापीटा। इसकी जानकारी बहन ने उसे फोन पर दी। कुछ देर बाद गीतादेवी के चचिया ससुर जगमोहन ने गोविंद को फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सूचना पाकर वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां गीतादेवी ने बताया कि पति ने उसके शरीर में आग लगा दी और भाग निकला। सास हीरामणी व ससुर शिवमोहन भी घर पर नहीं थे। शोरशराबा करने पर घर के पास दूसरे घर में रह रहे चचिया ससुर जगमोहन ने जाकर उसकी जान बचाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। गोविंद ने बताया कि कानपुर में देर रात बहन की मौत हो गई। बताया कि उत्पीड़न किए जाने की थाने में कई बार शिकायत की मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बहन को आग लगाकर मार डालने वाले जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगा।