फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A month to recover from the worst electrical fault

एक माह से खराब फाल्ट ठीक किया

Wed, 17 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
A month to recover from the worst electrical fault

कुरारा क्षेत्र के भैंसापाली गांव को गई जर्जर बिजली लाइन का फाल्ट

विज्ञापन
लाइनमैनों ने जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी। वहीं एकल पेयजल योजना में विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही गंाव की पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई। इस मामले में ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।

क्षेत्र के भैसापाली गांव में एकल पेयजल योजना के चालू न होने से पेयजल संकट गहराया था। इस योजना को जाने वाली बिजली लाइन बीते एक माह से फाल्ट ठीक न होने से बंद चल रही थी।

जिससे ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। गंाव के मोहर सिंह, कुबेर सिंह, शिवप्रसाद, बिनोद दुबे का कहना था कि कुशौलीपुरवा गांव से मंदिर तक विद्युत लाइन के तार जर्जर होने से आए दिन टूटने के  चलते लाइनमैनों ने इसे जोड़ना बंद कर दिया था।

जिससे गांव में संचालित एकल पेयजल योजना एक माह तक बंद रही। तालाबों में कीचड़युक्त पानी होने से मवेशियों को पानी पिलाने का संकट भी छाया था। गांव में एक माह से पेयजल का संकट झेल रहे ग्रामीणों ने सुबह मोबाइल पर अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

मंगलवार 16 जुलाई को इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने जर्जर लाइन को जोड़ कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी।

एकल पेयजल योजना में विद्युत पहुंचते ही गंाव के ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट समाप्त हो गया। वहीं गंाव के बस्ती के बीच में खराब हैंडपंपों को सचिव ने सही करवाने का काम शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed