{"_id":"5bccba94bdec22699d5ac6b4","slug":"91540143764-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्त चरवाहे को छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निशक्त चरवाहे को छत से फेंकने का आरोप
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के बक्छा गांव में एक निशक्त छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अधिवक्ता भाई ने क्षेत्र के युवकों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। प्राथमिक उपचार के बाद निशक्त को कानपुर रेफर किया गया है।
केन नदी के बीहड़ में स्थित सिसोलर के बक्छा गांव निवासी रमेश यादव अधिवक्ता हैं। उनका भाई भजनी (30) निशक्त है और गांव में रहकर बकरियां चराता है। वह गांव के बाहर बने मंदिर की कुटी में रहता है। इस कारण लोग उसे भजनी करते हैं।
अधिवक्ता ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई को गांव के तीन लोगों ने मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर आधी रात को वह भाई को जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया। उन्होंने बताया हमलावरों ने उसके भाई से मछली पकाने के लिए बर्तन मांगे थे।
जिसे उसने देने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने कहा अभी वह भाई का इलाज करा रहे हैं, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चरवाहे को कानपुर रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो