{"_id":"5c4609cdbdec224c8b1aeb8c","slug":"81548093901-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर की उगाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो बनाकर की उगाही
विज्ञापन
मौदहा। रोडवेज कर्मचारी ने अश्लील वीडियो बनाने, अपहरण कर धन की उगाही करने का आरोप लगाते हुए एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
हमीरपुर के सैय्यदबाड़ा निवासी ताहिर हुसैन परिवहन विभाग में लिपिक हैं। उन्होंने कोतवाली में रविवार की रात सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि दो माह पूर्व सुमेरपुर क्षेत्र की एक महिला उसके कार्यालय में आई और संविदा पर चालक, परिचालक के भर्ती होने की जानकारी ली। उसने उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया।
10 जनवरी की शाम तीन बजे उसके मोबाइल पर महिला ने फोन कर उसे मलीकुंआ चौराहा बुलाया। वहां वह अपने एक साथी के साथ गया। इस पर महिला ने कहा कि जहां चलना है वहां का रास्ता खराब है। अपने साथी को यहीं उतार दो। साथी को छोड़ने के बाद महिला उसे छिमौली मार्ग स्थित एक कालोनी में ले गई।
विज्ञापन
वहां धोखे से उसे एक कमरे में बंद कर चली गई। आरोप है कि महिला अपने साथियों को लेकर आई और उसका मोबाइल छीनकर सीने पर तमंचा रख लिदया। उससे 10 लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगे। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसे नशीला पानी पिलाया गया और मारपीट कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया। बताया 11 जनवरी को उसके एटीएम कार्ड से 80 हजार रुपये निकाले गए। वहीं फिरौती के रूप में उसके भाई से आठ लाख रुपये लेने के बाद उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।
कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अपहरण करने व धोखाधड़ी कर रुपये लेने का मामला महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर एसआई अनूप दुबे ने छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों को पकड़ा है। पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रोडवेज कर्मचारी का आरोप, अपहरण कर 8.80 लाख वसूले
अमर उजाला ब्यूरो