{"_id":"5c87f21ebdec22143e2c5449","slug":"71552413214-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में ताबड़ तोड़ चोरियों से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बे में ताबड़ तोड़ चोरियों से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र में चोरी की दो अलग अलग घटनाओं में नगदी व हजारों रुपये के जेवरात चोर ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। एक स्थान पर तो चोर भागते हुए अपना मोबाइल भी छोड़ गया। पीड़ितों ने रात में ही यूपी 100 को फोन कर सहायता मांगी।
क्षेत्र के रीवन गांव में सोमवार रात लालाभाई कुशवाहा के घर चोर घुस गए। चोर घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे जहां से उसके कमरे में प्रवेश कर वहां बक्से में रखे 26 हजार नकद व सोने चांदी के हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को चोरी होने की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी है। उधर अरतरा गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि जिस समय उनका परिवार सो रहा था तभी पीछे से खंडहर की दीवारों के सहारे चोर उसके घर में घुसे। चोरों ने बक्से में रखे पांच हजार नगदी, सोने चांदी के जेवर जिसमें कान की बिजली, चांदी की पायल, आदि समान ले गए। बताया कि चोरों की आहट मिलते ही वह टार्च लेकर छत पर गया जहां चोर छत से कूदकर भाग निकले। जिसमे एक चोर का मोबाइल गिर गया। पता लगाने पर पता चला कि ग्राम निवासी खुंदी उर्फ सूरज का मोबाइल है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
दो घरों से चोर ले गए नगदी व जेवरात
भागते समय एक चोर का मोबाइल गिरा