फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पुलिस ने जांच के बाद नर कंकाल मिलने की खबर को झूठा पाया

पुलिस ने जांच के बाद नर कंकाल मिलने की खबर को झूठा पाया

Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद नर कंकाल मिलने की खबर को झूठा पाया

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। घर के अंदर दफन खजाने को हासिल करने के लिए की गई खुदाई में नर कंकाल मिलने की बात को पुलिस पूरी तरह से नकार रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर के अंदर खुदाई करने की बात सही है।

बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार में एक व्यक्ति ने घर के अंदर बेसुमार दौलत होने की आशंका के चलते दफीनाबाजों से संपर्क कर रिहायशी मकान में खुदाई की। तांत्रिकों के बताए गए समय पर घर के अंदर करीब डेढ़ माह पूर्व खुदाई कराई थी। उसके बाद मकान में ताला डालकर मकान मालिक गांव से चला गया था। गृहस्वामी के गांव छोड़ने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ और कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि खजाना खोजते समय नर कंकाल निकल आया था। खबर प्रकाशित होने पर बिवांर थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमें नर कंकाल मिलने की बात को खारिज कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गृहस्वामी ने करीब डेढ़ माह पूर्व घर के अंदर खुदाई कराई थी। खुदाई कराने का क्या मकसद था, यह तो स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन नर कंकाल मिलने की बात पूरी तरह से अफवाह है और कुछ ग्रामीणों ने सोची समझी रणनीति के तहत अफवाह फैलाई है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि गृहस्वामी पहले से ही बाहर रहता था। गांव छोड़ने की बात भी झूठी है।
विज्ञापन

जांच में नहीं मिले नर कंकाल के अवशेष
-पुलिस ने नर कंकाल मिलने की खबर को झूठा पाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed