फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सीबीआई की कार्रवाई से मौरंग खनन कारोबारियों की उड़ी नींद

सीबीआई की कार्रवाई से मौरंग खनन कारोबारियों की उड़ी नींद

Sun, 06 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की कार्रवाई से मौरंग खनन कारोबारियों की उड़ी नींद
हमीरपुर। सीबीआई की छापेमारी के बाद जिले में मौरंग खनन कारोबार से जुड़े कारोबारियों में दहशत का माहौल है। रविवार को भी सीबीआई के जिले में होने की चर्चाएं रहीं। देखा जाए तो बसपा और सपा सरकार में 10 सालों में खनन में जमकर खेल हुआ है। इस बीच राजनैतिक दलों से जुड़े ज्यादातर नेताओं का कहीं न कहीं सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से मौरंग के धंधे से जुड़े होने में नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिले में सबसे अधिक मौरंग का खनन बेतवा, केन व धसान नदियों से किया गया है और मनमानी तरीके से 31 मई 2012 के बाद 49 खनन पट्टों की स्वीकृति दी गई है। इसमें सर्वाधिक 17 पट्टे सपा एमएलसी रमेशचंद्र मिश्रा व उनके परिवार के लोगों के नाम हुए। वहीं पट्टा पाने में दूसरे नंबर पर संजय दीक्षित रहे।
विज्ञापन


जिनको 11 पट्टे स्वीकृत हुुए। इसके बाद लोनिवि में लिपिक रहे रामऔतार व करन सिंह की पत्नी व मुनीम एवं उनके नाते रिश्तेदारों के नाम पट्टे हुए। सपा एमएलसी, उनके भाई दिनेश मिश्रा, बसपा नेता संजय दीक्षित व उनके पिता सत्यदेव दीक्षित व रामऔतार सिंह व जालौन के करन सिंह व खनिज अधिकारी रहे मोईनुद्दीन सहित तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला के खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद मौरंग खनन से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। 16 अक्तूबर 2015 को हाईकोर्ट के निर्देश पर अप्रैल 2017 में मुख्यालय आई सीबीआई ने कार्यदायी संस्थाओं के विभागाध्यक्षों से पूछताछ की थी। तब पाया था कि ठेकेदारों ने बिना रायल्टी पर्ची के निकलने वाली मौरंग का उपयोग भवन निर्माण व सीसी सड़कों जैसे कार्यों में किया है।

इन कार्यों में करोड़ों रुपये की अवैध मौरंग का उपयोग किया गया था। सीबीआई ने पिछली जांच में करीब 32 कारोबारियों, अधिकारियों व मौरंग खनन में लिप्त रहे जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार की है। इनमें ज्यादातर से पूछताछ भी की। कई को दिल्ली तलब किया है। फिलहाल सीबीआई टीम के जिले में होने की चर्चाएं तेज होने से कारोबारियों में दहशत हैं।


बी चंद्रकला ने किए सर्वाधिक 43 पट्टे
हमीरपुर। सपा सरकार में करीब ढाई साल जिले की डीएम रहीं बी चंद्रकला ने नियमों की अनदेखी कर सर्वाधिक 43 खनन पट्टे किए। उनके बाद जिलाधिकारी रहे भवनाथ ने चार और संध्या तिवारी ने दो खनन पट्टे किए। इन्हीं पट्टों में से सर्वाधिक सपा एमएलसी रमेश मिश्रा या उनके सगे संबंधियों के नाम 17 पट्टे किए गए। वहीं बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित सहित सगे संबंधियों के नाम 11 पट्टे हुए। जबकि रामऔतार सिंह व करन सिंह सहित अन्य कारोबारियों के नाम 28 पट्टे हुए। इनमें पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी सहित अन्य नेताओं व उनके करीबियों के नाम भी शामिल हैं।


10 सालों में मौरंग का खनन बेतवा, केन व धसान नदियों से जमकर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed