{"_id":"5be5ba01bdec2269bb42046c","slug":"71541782017-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान विकलांग युवक ने लगाई आग मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान विकलांग युवक ने लगाई आग मौत
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। बीमारी से परेशान एक दिव्यांग युवक ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के अकौना गांव निवासी रामदयाल अहिरवार ने बताया कि वह अपनी बहू गुड्डी और नातिन ज्योति के साथ शिकोहाबाद ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गया था। घर पर उसका पुत्र रमेश (42) और पत्नी कलावती थी। गुरुवार की शाम उसके पुत्र ने सूना घर पाकर आग लगा ली। बताया कि 15 दिन पहले उसका पुत्र चबूतरे से नीचे गिर गया था, जिसमें उसका एक पैर टूट गया था, जिससे वह परेशान रहता था। पिता ने बताया कि वह बीमार भी रहता था। उसे अपनी बेटी की शादी की चिंता भी सता रही थी। पुत्र की मौत पर माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बीमारी से परेशान दिव्यांग ने लगाई आग, मौत
बेटी की शादी और पैर टूटने से रहता था परेशान