फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी

दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 08 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गहरौली। तिल की फसल काटने गए किसान के खाली घर पर चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। मकान के पीछे से घुसकर कमरे के ताले तोड़कर लाखो रुपये के जेवर व रुपये चोरी कर ले गए। शाम को घर वापस आने पर जानकारी होते ही किसान ने मामले की सूचना मुस्करा थाने में दी है। इस चोरी से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी बाला प्रसाद यादव की पुत्री कल्पना ने बताया कि रविवार सुबह घर के सभी लोग खेत पर तिल की फसल काटने गए थे। तभी मेन गेट का ताला बंद होने के बावजूद चोर भीतर घुसकर अंदर के ताले तोड़कर घरों में रखे ढाई लाख के जेवर व 45 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


बताया शाम को खेत से वापस घर आए और टूटे ताले देखकर होश उड़ गए।। उसी समय मामले की जानकारी मुस्करा थाने जाकर तहरीर दी। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने हलका इंचार्ज सुनील सिंह को तत्काल मौके का निरीक्षण करने के लिए भेजा। जहां पुलिस ने जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर दिनदहाड़े इस चोरी की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस गश्त बढ़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed