फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बैंक के शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

बैंक के शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक के शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
हमीरपुर। उपभोक्ता फोरम ने एलआईसी से जारी चेक के भुगतान के मामले में पांच हजार रुपये का जुर्माना इलाहाबाद बैंक सरीला के शाखा प्रबंधक पर लगाया, जिसे जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फोरम के अध्यक्ष ने 25 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया हैं।

उपभोक्ता फोरम में धगवां गांव निवासी मुन्ना खां के परिवाद के मामले में फोरम के अध्यक्ष/न्यायाधीश राम कैलाश ने परिवाद स्वीकार करते हुए विपक्षी को आदेश दिया था कि एलआईसी से जारी चेक 3641 रुपये धनराशि वादी के खाते में जोड़कर प्रविष्टि की जाए।
विज्ञापन


साथ ही अगर चेक बाउंस हो गई हो तो परिवादी को एक माह में उपलब्ध करा दें। साथ ही विपक्षी के सेवा में कमी किए जाने पर मानसिक एवं आर्थिक क्षति के रूप में पांच हजार रुपये की क्षतिपूर्ति एक माह में अदा करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्णय के संबंध में विपक्षी ने पारित निर्णय को कानूनन गलत बताते हुए आदेश निरस्त करने की याचना की। अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी की ओर से अपील व अनुपालन न किए जाने पर यह अवमानना की श्रेणी में आता है।

उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ अनुपालन आख्या सहित स्पष्टीकरण देने के लिए 25 अगस्त को फोरम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

उपभोक्ता फोरम के आदेश का अनुपालन न करने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed