{"_id":"59c6aa064f1c1b0d6c8b5080","slug":"71506191878-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के चलते पत्नी ने युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के चलते पत्नी ने युवती को पीटा
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
जिला मुख्यालय में एक महिला ने एक दुकान में एक दूसरी युवती की पिटाई कर दी। स्थानीय दुकानदारों ने बीचबचाव कर सेल्समैन महिला को पिटाई कर रही कई महिलाओं के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने युवती को बालों से खींच-खींचकर खूब पीटा। इनमें से एक महिला का आरोप है कि सेल्समैन युवती बीते डेढ़ साल से उसके पति के साथ मोबाइल पर बातें कर रही है। पहले महिला उसके पति की दुकान पर काम करती थी लेकिन छह माह पहले ही उक्त युवती को अपने पति की दुकान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला माल रोड स्थित एक अन्य दुकान में काम करने लगी। इस दौरान भी महिला के पति और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। रविवार को दोनों का टुअर पर जाने का कार्यक्रम था। महिला के पति ने शनिवार सुबह ही पैकिंग कर ली। पत्नी को टुअर की भनक लगी तो उसने सुबह करीब सवा 11 बजे मॉल रोड पर पहुंचकर युवती की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। महिला ने युवती पर उसके पति से फोन पर बातें करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया। मारपीट के चलते माल रोड पर करीब आधे घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि महिलाओं के बीच मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।