फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाए 48 हजार

एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाए 48 हजार

Fri, 08 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाए 48 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला हमीरपुर में तीसरे दिन लगातार बैंक खाते से ठगी कर रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत शातिरों ने इस बार एक महिला के एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से 48 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आशा शर्मा पत्नी आरसी शर्मा निवासी वार्ड नंबर 5, प्रताप गली हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया। बैंक खाता अप्डेट करने के लिए फर्जी कॉलर ने उसका खाता नंबर पूछा। उसने खाता नंबर की जानकारी दे दी। इसके बाद कॉलर ने महिला से एटीएम कार्ड नंबर और गुप्त कोड भी पूछा। आशा शर्मा ने फर्जी बैंक अधिकारी को एटीएम कार्ड और गुप्त कोड नंबर बता दिए। इसके बाद शातिरों ने आशा शर्मा के बैंक खाते से 48 हजार रुपये उड़ा लिए। दूसरे दिन आशा शर्मा बैंक शाखा गई तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 48 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। जिला हमीरपुर में लगातार तीसरे दिन शातिरों ने आशा शर्मा के खाता से नकदी उड़ाई है। इससे पहले मंगलवार को बड़सर के एक व्यक्ति के खाता से सवा लाख रुपये और बुधवार को 91 हजार रुपये की नकदी उड़ाई जा चुकी है। एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के भी कॉल पर बैंक खाते की जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed