{"_id":"5cd07b1dbdec2207635799b1","slug":"51557166877-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिदोखर गांव के पास राजमिस्त्री का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिदोखर गांव के पास राजमिस्त्री का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। दोस्तों के साथ रविवार शाम घर से निकले राजमिस्त्री का शव इंगोहटा छानी मार्ग पर विदोखर गांव के पास सड़क किनारे मिला। उसके पिता ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस सड़क हादसा मान रही है।
बिंवार के खड़ेहीजार निवासी बालमुकुंद प्रजापति (28) गांव निवासी भारत यादव व मवई जार निवासी छोटे सिंह के साथ रविवार को देर शाम घर से निकला था। लेकिन रात में नहीं लौटा। सुबह उसका शव इंगोहटा छानी मार्ग पर विदोखर गांव के पास देखा गया। सूचना पाकर यूपी 100 टीम व बिंवार थाने के एसआई नारायण सिंह मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल सुमेरपुर थानाक्षेत्र में होने की बात कहकर जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच एसओ गिरेंद्रपाल सिंह व इंगोहटा चौकी इंचार्ज सनी चतुर्वेदी पहुंचे। तलाश पर जेब में मोबाइल व पर्स मिला। मोबाइल से सूचना पर उसके पिता रामऔतार प्रजापति व चचेरा भाई लोकेंद्र कुमार सहित अन्य परिजन मौके पर आए और शिनाख्त की।
विज्ञापन
पिता ने बताया उसके पुत्र को गांव निवासी भारत यादव व छोटे सिंह घर से लिवा ले गए थे। उसने दोनों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौदहा सीओ बालकराम मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापा मारा मगर वह नहीं मिले।
पुलिस के अनुसार भारत यादव को उपचार के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में सुबह भर्ती कराया है। इससे यह घटना हादसे की तरफ भी इशारा कर रही है। छोटे सिंह घर से गायब मिला। वह बिंवार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपाल यादव मौके पर आए और परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया शराब के नशे में बाइक से गिरने हादसा हुआ है।
पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस मान रही हादसा
अमर उजाला ब्यूरो