{"_id":"5cb6167bbdec222dcc5789d1","slug":"51555437179-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी तरौस निवासी सेवानिवृत राजस्व कर्मी पीर मोहम्मद की पुलिस जांच के बाद ब्रेन हेमरेज होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। एक ओर कर्मी कानपुर स्थित एक नर्सिग होम आईसीयू में पड़ा है। वहीं पश्चिमी तरौस उसकी पत्नी मेहरून्निशा ने पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति के साथ मारपीट कर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उधर कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि कांशीराम कालोनी आवंटन कराने के लिए हुसैनगंज मोहल्ला के शैफी आदि ने मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए उक्त सेवानिवृत कर्मी को कोतवाली बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे घर जाने को कहा, तभी उसकी हालत कुछ खराब होती देख मानवीय आधार पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनके साथ कोई भी मारपीट व प्रताड़ित करने जैसा कोई मामला ही नहीं हुआ।
पति पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप
पति पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप