फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मासूम की मौत

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मासूम की मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मासूम की मौत
राठ। कस्बे के पनवाड़ी मार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उपचार के लिए झांसी ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव निवासी भवानीदीन पुत्र नारायणदास ने बताया कि बीते दिनों रिहुंटा गांव की रिश्तेदारी में महिला का झांसी में प्रसव हुआ है। नवजात की हालत खराब होने की सूचना मिली कि झांसी में आईसीयू में भर्ती है। बताया कि जच्चा-बच्चा को देखने शुक्रवार देर रात उसका छोटा भाई सोहनलाल अपने पांच वर्षीय पुत्र ओम को लेकर किराए की मारुति ईको कार से झांसी जा रहे थे। बताया कि मारुति संजीव कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


भवानीदीन ने बताया कि पनवाड़ी मार्ग पर पहाड़ीगढ़ी गांव के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा घुसी। हादसे में कार सवार ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बताया कि झांसी ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। भवानीदीन ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट की जाएगी।

- किराये की कार लेकर झांसी जाते समय पनवाड़ी मार्ग पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed