{"_id":"5c2cfa86bdec225709210da8","slug":"51546451590-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरने पर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरने पर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। इलाज कराकर अपने लड़के व दामाद के साथ बाइक से वापस घर जाते समय ब्रेकर में बाइक आने से महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने महिला को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के सदर अस्पताल लाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिवांर थानाक्षेत्र के मझगंवा गांव निवासी कमला (42) पत्नी बरदानी का पैर फैक्चर होने के कारण इलाज कराने के लिए बिवांर सीएचसी अपने लड़के सुदेश व दामाद पूरन के साथ बाइक से जा रही थी। तभी कम्हरिया मार्ग के पास बने ब्रेकर में बाइक से उछलकर महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उसके पुत्र व दामाद ने गंभीर हालत में मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।