{"_id":"5be2deb9bdec22693f5f6803","slug":"41541594809-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर गोली मारी
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधेड़ के पैर में लगी गोली, पड़ोसी पर लगाया गोली चलाने का आरोप
मौदहा (हमीरपुर)। बिंवार थानाक्षेत्र के करगांव में चुनावी रंजिश में किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी है। उसे कस्बे के सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
करगांव गांव निवासी भूपेंद्र साहू (40) पुत्र मंगल बुधवार को खेत में पानी लगाकर दोपहर बाद गांव आया और घर के बाहर लोगों के बीच बैठकर बातचीत करने लगा। तभी निकट के मकान की खिड़की से शिवनायक सिंह पुत्र नत्थूसिंह ने अपनी बंदूक से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली भूपेंद्र साहू के पैर में लगी। इस घटना से मौके में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर परिजन उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने घटना की सूचना कस्बे के कोतवाली में दी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोपी का पिता नत्थू सिंह कस्बे के मराठीपुरा में रह रहे हैं। वह मूल निवासी करगांव के हैं। उनका कहना है कि ऐसी किसी भी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही भूपेंद्र साहू से उनका कोई विवाद है। यह मामला झूठा है। उन्होंने कहा कि कम्हरिया गांव के निकट वह किसी दुघर्टना में घायल हुआ है। वहीं बिंवार थानाअध्यक्ष शिवमिलन का कहना है कि गांव में गोली से घायल किए जाने की सूचना मिलने पर तत्परता के साथ पता लगाया गया। फिलहाल इस घटना के संबंध में अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं मिली। पूरी घटना की जानकारी के लिए पुलिस गांव गई है।
पुरानी रंजिश में मारी गोली, घायल