फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   4 tons of garbage daily from rotting

रोज 4 टन कचरे से सड़ रहा शहर

Mon, 19 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
4 tons of garbage daily from rotting

जिले की निकायों में कचरा डालने का कोई स्थान तय नहीं है। अकेले मुख्यालय में देखा जाए तो प्रतिदिन 12 टन कचरा निकलता है। लेकिन कूड़ा प्रबंधन के लिए डंपिंग प्वाइंट न होने से सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। प्रतिदिन करीब चार टन कचरा सड़कों की गलियों में पड़ा रह जाता है। कई जगह तो सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, धर्म स्थलों के आसपास भी कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। लेकिन इस अभियान की कमर नगर निकाय ही तोड़ रही है। पालिका के कूड़ादानों की हालत दयनीय है। हर जगह कूड़ा डिब्बे के अंदर न रहकर फैला देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यालय में विद्या मंदिर से बाजार को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले चौराहे पर डाले जाने वाले कूड़े से पूरा मोहल्ला परेशान है। हल्की हवा से उड़ने वाला कूड़ा लोगों के घरों में घुस जाता है। शहर को गंदगी से मुक्त रखने के उपाय नहीं हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने के  कार्य की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौजूदा समय में कालपी मार्ग पर सिटी फारेस्ट के पास गहराई में कचरा डालकर काम चलाया जा रहा है। हालांकि इस कचरे से उठने वाली बदबू से आसपास के लोग परेशान रहते है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बुद्धिप्रकाश यादव ने कहा कचरा प्रबंधन का कार्य अभी तक चालू नहीं हो पाया है। शासन से 38 लाख मांगे है। 87 कर्मचारियों के जरिए सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सुबह आठ से तीन बजे तक कसबे में सफाई कराई जा रही है। सफाई के लिए नगर को दो भागों में बांटकर सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed