फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ट्रक लूटने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

ट्रक लूटने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
मौदहा। तीन माह पूर्व बांदा जिले के चिल्ला घाट से लूटे गए ट्रक के मामले में गिरफ्तार चार लुटेरों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस मामले में अभी भी कुछ बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। 23 जनवरी की रात चिल्ला में जाम लगने पर रायबरेली से मौरंग लेने आए एक ट्रक चालक व उसके खलासी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर मारपीट के बाद ट्रक से फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


इसी के बाद ट्रक लेकर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने चालक व खलासी का इलाज कराया व ट्रक मालिक हंस बहादुर निवासी रायबरेली की तहरीर पर मामला दर्ज किया था। तहरीर में बदमाश ट्रक के साथ चालक के पास मौजूद रुपये भी लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन


स्वॉट टीम व स्थानीय पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें सत्येंद्र राजपूत उर्फ शिवा निवासी बुलाटीपुरा इटावा, बुद्धिराज निषाद उर्फ राजकुमार निवासी फतेहपुर, कंबोद सिंह निवासी मडैला बलरई इटावा व अवनीश उर्फ बिल्लू निवासी नगड़ा दिलीप मैनपुरी हैं। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed