{"_id":"5ce1953bbdec22078d32f8c8","slug":"21558287675-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर का ताला तोड़ पार किया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव में युवक अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर का ताला तोड़ नगदी व जेवर चुरा ले गया। मौके पर पहुंचे पिता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परा गांव निवासी रामाधार राजपूत ने बताया वह मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालता है। रविवार सुबह वह अपने मकान का ताला बंद कर गोहानी गांव में भट्टे पर काम करने चला गया। तभी दो साथियों के साथ घर पहुंचे उसके पुत्र मुकेश ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखे 26 हजार रुपये व जेवर चुरा ले गया। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह घर पहुंचा तो पुत्र उसकी बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पिता ने पुत्र व उसके दो साथियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।