{"_id":"5b956436867a557ff47dd611","slug":"21536517174-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी छात्रा की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राठ। जलालपुर के धौहल गांव में एक छात्रा की आग से झुलसने से मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया उसकी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने आग लगाकर आत्महत्या की है। उधर राठ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पिता ने बताया कि उसके शिक्षक ने उसे डाट दिया था, जिससे यह कदम उसने उठाया है।
धौहल निवासी प्रेम प्रकाश प्रजापति ने बताया वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसे दो पुत्र सीतू (14), रोहित (7) और तीन पुत्रियां सुमन (16) रोशनी (10) और नेहा (5) हैं।
उसकी दस वर्षीय पुत्री रोशनी गांव के विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी। शनिवार को गाइड न होने पर उसे शिक्षक ने डांट दिया था। इस पर उसने पुत्री को शाम तक किताब लाने का आश्वासन दिया, लेकिन रविवार सुबह वह इलाज कराने बिवांर चला गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग खेत पर काम करने चले गए। इसी बीच बेटी रोशनी ने आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
उधर जलालपुर एसओ मुवीन खान ने बताया पिता प्रेम प्रकाश ने थाने में दी सूचना दी है कि बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
घटना के समय परिवार को कोई मौजूद नहीं था
अमर उजाला ब्यूरो