{"_id":"5b06fe204f1c1bb26e8b470a","slug":"21527184928-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने आग लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने आग लगा दी जान
Updated Thu, 24 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कजियाना मोहल्ले में बुधवार देररात भाई-बहन को कमरे बंदकर कक्षा नौ की छात्रा ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। धुआं उठता देख व शोरशराबा सुन मोहल्ले के लोग आए और छात्रा को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में मौत हो गई। घटना के समय माता पिता कानपुर गए थे।
कजियाना निवासी खेमचंद्र पत्नी शांती के साथ कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। यहां उसकी पुत्री शालिनी, आरती (16) व भाई कुलदीप रहते हैं। शालिनी ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे आरती ने मैगी मंगाने के लिए उससे सौ रुपये मांगे। आरती मैगी लेकर आई और घर में बनाई। तीनों ने खाया पीया और एक कमरे में लेट गए। रात करीब 12 बजे आरती कमरे से निकल आंगन में चली गई और कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। कुछ देर बाद आरती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। लपटें तेज होने पर आरती चीखी तो मोहल्ले के लोग घर आए। आरती के शरीर में लगी आग को बुझाया और भाई बहन को बाहर निकाला।
वे लोग आरती को अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के मुताबिक आरती 95 फ ीसदी झुलसी थी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफ र कर दिया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के सभासद रिजवान खान आदि ने आरती को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-भाई बहन को कमरे में बंद कर की आत्महत्या