{"_id":"59987f104f1c1bab098b4612","slug":"21503166224-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस से टकराई बाइक, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी बस से टकराई बाइक, एक घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बगबाड़ा में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एचआरटीसी बस से जा टकराई है। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। इसे प्राथमिक उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया। शनिवार शाम करीब छह बजे एचआरटीसी की बस हमीरपुर से अवाहदेवी वाया बगबाड़ा रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस बराड़ा स्कूल के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार बस से आ टकराया। हालांकि बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस निकास नाली में उतार दी, इसके बावजूद बाइक बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार को टांग में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।