फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लापता स्कार्पियों मिली, मगर गायग चालक का नहीं लगा सुराग

लापता स्कार्पियों मिली, मगर गायग चालक का नहीं लगा सुराग

Wed, 20 Mar 2019 08:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
लापता स्कार्पियों मिली, मगर गायग चालक का नहीं लगा सुराग
लापता स्कार्पियों मिली, चालक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मौदहा। कस्बे के चर्च कंपाउंड मराठीपुरा से गायब हुई स्कार्पियो कार के मामले में पुलिस ने लापता चालक की मां और वाहन स्वामी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के मुताबिक कस्बे के चर्च कंपाउंड के मराठीपुरा निवासी संदीपा पत्नी मनोज ने बीते नौ मार्च को स्कार्पियो गाड़ी को पड़ोसी चालक विकास मिश्रा द्वारा ले जाने की बात कही है। तभी से वाहन व चालक लापता है। वहीं दूसरी ओर विकास की मां ने पुत्र के न लौटने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों के मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने स्कार्पियो को बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि स्कार्पियो के कम्हरिया के निकट खड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो चालक वाहन लेकर भागने लगा जिसे घेर कर पकड़ लिया। चालक ने अपना नाम मनीष निवासी मराठीपुरा बताया है। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। कहा कि वह शीघ्र ही विकास मिश्रा को भी तलाश लेंगे। बताया कि वाहन को बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे और उसमें कितने लोग शामिल थे। उधर विकास मिश्रा के परिजन हर कीमत पर उसे देखना चाहते हैं। उन्हें इस बात का भी संदेह है कि स्कार्पियो के चक्कर में उसके साथ कोई बड़ा हादसा न हो गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed