{"_id":"5baa8705867a553da22cd410","slug":"201537902341-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से कंटेनर में लगी आग, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से कंटेनर में लगी आग, चालक की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ढाबे पर कंटेनर खड़ा करते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन छू जाने से करंट उतर आया। जिससे सीट पर नंगे पैर बैठा चालक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं कंटेनर के खलासी ने कूदकर जान बचाई। करंट की चपेट में आकर कंटेनर के टायर जल गए। जिससे कंटेनर में भी आग लग गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
भरुआसुमेरपुर कस्बा स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का कंटेनर बबलू उर्फ बालेंद्र (26) पुत्र गजराज निवासी लोदीपुर थाना कदौरा जिला जालौन चलाता था। उसके साथ खलासी विपिन कुमार (22) पुत्र नंदकिशोर निवासी भैंसापाली थाना कुरारा था।
मंगलवार तड़के कानपुर-सागर हाईवे पर एक ढाबे में दोनों चाय पीने गए थे। खलासी ने बताया सुबह पौने चार बजे वह लोग फैक्ट्री में माल उतार कर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में ढाबे पर कंटेनर खड़ा किया, इसी बीच ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार छूने से कंटेनर में करंट दौड़ गया। चालक अपनी सीट पर नंगे पैर बैठा था।
विज्ञापन
जबकि वह चप्पल पहने था। करंट का आभास होने पर वह दोनों लोग कंटेनर से कूदे, लेकिन चालक बबलू तब तक गंभीर रूप से करंट से झुलस चुका था। जिससे उसकी जान बच गई। फिर भी कुंडौरा निवासी जगत सिंह के सहयोग से उसे लेकर सदर अस्पताल आए। जहां चिकित्सक ों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी आ गए। परिजनों के अनुसार बबलू पांच बहनों में अकेला था। उसकी शादी थाना कालपी के तिराही गांव में हुई थी। उसके दो बेटे अधिराज (2) व अनुराग (1) है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नंगे पैर होने के कारण चालक चपेट में आया, खलासी ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो