फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नदी में नहाते समय बालिका की डूबने से मौत

नदी में नहाते समय बालिका की डूबने से मौत

Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नदी में नहाते समय बालिका की डूबने से मौत
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव में ननिहाल आई बालिका मंगलवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ चंद्रावल नदी में नहाने गई। तभी वह गहरे पानी में समा गई। सहेलियों के शोर मचाने पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के प्रतापपुर गांव निवासी सुषमा (8) पुत्री राजेश अनुरागी शनिवार अपनी मां सरोज के साथ रक्षाबंधन पर ननिहाल नरायच गांव आई थी। मंगलवार सुबह सुषमा अपनी हमउम्र सहेलियों के साथ गांव के पास चंद्रावल नदी में नहाने चली गई।
विज्ञापन


नदी में नहाने समय वह गहरे पानी में डूबने लगी। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उसे डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन जब तक आसपास के लोग पहुंचे, वह गहरे पानी में समा गई। ग्रामीणों ने पानी में उतर सुषमा की तलाश की तो वह बेसुध हालत में उनके हाथ लग गई। उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। त्योहार के बाद हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। उसकी मां सरोज ने बताया कि सुषमा रक्षाबंधन के दिन हंसी खुशी से अपने हाथाें में मेंहदी लगवा अपने भाई को राखी बांधी थी।


नदी में डूबने से बचा बालक
मौदहा। विकासखंड क्षेत्र के बांधुर गांव में सोमवार दोपहर अपनी मां के साथ बिरमा नदी में नहाने गया बालक गहरे पानी में चला गया। मगर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने उसे बचा लिया और सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना बिवांर क्षेत्र के बांधुर निवासी डेढ़ वर्षीय राहुल पुत्र बडे़ सोमवार दोपहर अपनी मां के साथ बिरमा नदी गया था। यहां मां का ध्यान अन्य काम में बंट जाने से राहुल नदी के पानी में खेलने लगा। उसे गहरे पानी में जाता देख मौजूद लोगों ने बचा लिया।

रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आई थी बालिका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed