{"_id":"59860ac74f1c1b5d418b4701","slug":"20-000-rupees-looted-from-shopkeeper-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की पत्नी से 20 हजार रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की पत्नी से 20 हजार रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। बस स्टैंड के निकट नेशनल हाईवे के किनारे चार युवकों ने किराना की दुकान में दिनदहाड़े महिला से 20 हजार रुपये छीन ले गए। बाइकों में सवार होकर भाग निकले। इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर गया लेकिन छिनैती करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दो बाइकाें में सवार चार युवक बस स्टैंड के आगे ग्रीन लॉज के निकट हाईवे किनारे प्रभात किराना स्टोर पर आए। दुकान में मौजूद राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू की पत्नी रेखा गुप्ता से आटा, चावल आदि का मोल भाव किया। सामान पैक करने के लिए कहते हुए कहा कि मुनीम आकर ले जाएगा। वही भुगतान कर देगा। इसी बीच एक युवक ने दो-दो हजार रुपये की नोटाें की गड्डी दिखाकर 20 हजार फुटकर देने की बात कही। इस पर दुकान में मौजूद महिला अंदर से 100-100 रुपये की गड्डियां लेकर आ गई। जैसे ही महिला नोट लेकर बाहर आई तो चारों युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से दोनों गड्डियां छीन लीं और बाइकों में सवार होकर मुख्यालय की ओर निकल गए। इस घटना से घबराई महिला ने यूपी 100 व थाना पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज देवेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से पूछताछ करने के बाद छिनैती करने वालों की तलाश में जुट गई लेकिन अभी तक रुपये छीनने वाले युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सकें। इस घटना से कस्बे के दुकानदारों में सनसनी फैल गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए थानाध्यक्ष से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन