{"_id":"572a3b4d4f1c1b51795cd5e8","slug":"2-people-died-due-to-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से दो लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 04 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
राठ में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोती बिलखती मृतका आराधना की मां राजकली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में जहर खाने से दो लोगों की मौत हो गई। गल्हिया गांव में फसल में पैदावार कम होने से आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने जहर खा लिया। वहीं इकठौर गांव में महिला ने पति से विवाद पर जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
गल्हिया गांव निवासी जागेश्वर लोधी के पास तीन बीघा जमीन है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसके छोटे पुत्र ब्रह्मकिशोर उर्फ कल्लू (35) ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। कल्लू के बड़े भाई राजकिशोर ने बताया कि इस साल सूखा पड़ने से नाम मात्र की फसल हुई है। जिससे घर में आर्थिक तंगी चल रही है। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
वहीं इकठौर गांव निवासी खेमचंद्र लोधी दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले वह दिल्ली से गांव आया था। खेमचंद्र की पत्नी आराधना (24) सास के साथ रहती थी। मंगलवार शाम दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर आराधना ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला के ससुर टीकाराम ने थाने में सूचना दर्ज कराई है। वहीं मृतका के चाचा रामपाल निवासी धनौरी ने कहा कि ससुराल वाले भतीजी का उत्पीड़न कर रहे थे। इसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद मृतका की मां राजकली का रो-रोकर बुरा हाल है।