{"_id":"5c97c401bdec2213e43a4f10","slug":"181553449985-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा छत से गिरी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा छत से गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। छत पर सो रही वृद्धा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के गौहानी गांव निवासी 75 वर्षीया इंद्ररानी पत्नी दुलीचंद अनुरागी पड़ोस में रहने वाली वृद्धा गुलाबरानी के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब दो बजे इंद्ररानी बाथरूम के लिए उठी। वृद्धा के पुत्र लीलाधर ने बताया छत में रेलिंग न होने के कारण मां नींद में चल दी और छत से नीचे गिर गई। गुलाब रानी ने गिरने की आवाज सुनी तो परिजनों को बताया।
परिजन घायल वृद्धा को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लीलाधर ने बताया वह तीन भाई शंभूदयाल, पंखीलाल हैं। पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दोनों भाई बाहर मजदूरी करते हैं। वह मां की सेवा के लिए गांव में रहता था। वृद्धा की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। चिकित्सक डा. अमित कुमार ने बताया वृद्धा के सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। ब्यूरो