{"_id":"597a287f4f1c1b7e758b4616","slug":"181501177983-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कलूर में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपति की मौत हो गई। महिला ने सड़क हादसे में मौके पर दम तोड़ दिया है जबकि व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में दंपति का डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर घायल है। नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वीरवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे एचआरटीसी धर्मशाला डिपो की बस धर्मशाला से शिमला वाया चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस कलूर के पास पहुंची, तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बाइक बस से जा टकराई। हादसे में महिला शिवानी पत्नी संजीव कुमार निवासी शांतला की मौके पर जबकि उसके पति संजीव कुमार (30) पुत्र निक्की चंद निवासी शांतला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। नादौन अस्पताल में चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इनका डेढ़ साल का बेटा गंभीर घायल हो गया है। नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को टांडा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।