फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पत्नी और बेटी पर आग लगाने का आरोप

पत्नी और बेटी पर आग लगाने का आरोप

Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और बेटी पर आग लगाने का आरोप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के चिकवा मोहल्ला उपरौस निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी पर बेटी के साथ मिलकर पेट्रोल डाल जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसमें उसका हाथ बुरी तरह से जल गया। घटना को लेकर उसने पुलिस को बताया कि और वहां से भागकर वह कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।


गुलाब पीपरा पुत्र परमलाल ने कोतवाली पहुंच बताया कि बुधवार को पत्नी शकुंतला और बेटी नेहा ने बुधवार के 11 बजे जब वह चारपाई पर लेटा था। उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग जलाते ही उठकर भागा। लेकिन तब तक उसका एक हाथ आग की चपेट में आ गया और जलने से उसके हाथ में फफोले पड़ गए।
विज्ञापन


उसने बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने के मकसद से किया है। पुलिस ने घटना का कारण जानने के लिए जांच शुरू की है। वहीं घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित ने बताया कि वह दो मई को शिकायत कर चुका है। वहीं उसकी पत्नी शकुंतला ने कहा कि उसने पति के साथ ऐसा कुछ नहीं किया है। कहा कि वह उसके चरित्र पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जला हाथ लेकर पहुंचे पीड़ित को अस्पताल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed