फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ट्रक को ट्राला ने मारी टक्कर

ट्रक को ट्राला ने मारी टक्कर

Thu, 28 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक को ट्राला ने मारी टक्कर
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर कुंडौरा के पास तेज रफ्तार ट्राला ने आलू लादकर जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में आलू लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे किनारे जाकर पलट गया। ट्रक पलटने से उसका चालक व खलासी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रक मध्यप्रदेश के सागर जनपद के थाना छानबीला के इमिलिया खेड़ा निवासी देव सिंह (45) पुत्र राजा भइया मैनपुरी जनपद से आलू लादकर हैदराबाद जा रहा था। उसके साथ में गांव निवासी खलासी रामपाल (23) भी ट्रक में बैठा था। कुंडौरा गांव के पास कानपुर से रिमझिम इस्पात लिमिटेड से आ रहे ट्राला ने ओवरटेक करते हुए आलू लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आलू लदा ट्रक असंतुलित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी केबिन में फंस गए। एसआई ने बताया घटना करके भाग रहे ट्राला को फैक्टरी एरिया पुलिस ने पकड़ कर खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed