फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री घायल

Wed, 13 Mar 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री घायल

विज्ञापन
मौदहा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उसके साथियों ने ग्रामीणों की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया गया कि रायबरेली निवासी अनिल (25) पुत्र बाबूलाल रिंग बोर का मिस्त्री है और वह कोतवाली क्षेत्र के करहिया तिगैला में मशीन से सरकारी रिंग बोर कर रहा था। तभी बोर मशीन की जजींर खुल गई, जिसे सही करने के लिए वह मशीन के ऊपर चढ़ गया। किंतु ऊपर से गुजरी 11 हजार की लाइन को नहीं देख सका। जिसके चलते रिंगबोर मिस्त्री अनिल हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया। हालाकि वहीं पास ही रिंगबोर में लगे अन्य मजदूर मकेश व रिंकू ने ग्रामीणों की मदद से मिस्त्री को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया है।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed