{"_id":"5999d4354f1c1bd11e8b4723","slug":"161503253557-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद के घर से लाखों के गहने और 50 हजार नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद के घर से लाखों के गहने और 50 हजार नकदी उड़ाई
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत वार्ड-1 में पूर्व पार्षद के घर से चोरों ने करीब 10 तोले सोने के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात की भनक परिजनों को सुबह के समय लगी। पुलिस ने चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीप कुमार पुत्र शिव राम निवासी वार्ड नंबर एक भोटा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात चोरों ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद चोर कमरे में घुसे। इस कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं सोया था। इसके चलते परिजनों को चोरों की कमरे में घुसने की कोई भनक नहीं लगी। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर चोर अलमारी से एक मंगलसूत्र, तीन अंगुठियां, एक जोड़ी टॉप्स और एक गले की चेन चुरा ले गए। दीप कुमार ने बताया कि चोरों ने करीब 10 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी घर से चोरी की गई है। चोरी की वारदात की भनक परिजनों को सुबह उठने के बाद लगी। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से गहने और कैश चोरी हो चुका था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस चौकी भोटा में दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।